फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No power in the world can stop the construction of a grand Ram temple

दुनिया की कोई भी ताकत ‘भव्य’ राम मंदिर निर्माण होने से नहीं रोक सकतीः राजनाथ सिंह

Mon, 25 Nov 2019 02:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांडु Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
No power in the world can stop the construction of a grand Ram temple
राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter

झारखंड चुनावों में भाजपा राममंदिर मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने में लगी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी चुनावी रैली में इसका जिक्र किया। रविवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में ‘भव्य’ राममंदिर निर्माण को रोक नहीं सकती। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले से इसका रास्ता प्रशस्त कर दिया है।

विज्ञापन

 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो कहा उसे अमल कर दिखाया। राजनाथ ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में कहा था कि एक देश में दो संविधान, दो झंडे और दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते।
विज्ञापन


भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर एक राष्ट्र एक संविधान के अपने वादे को पूरा किया। इसके  साथ ही उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि देश सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों से अब देश की सीमाओं से लगते आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होने हैं। बिश्रामपुर सीट में पहले चरण के तहत 30 नवंबर को चुनाव होंगे। इस सीट से भाजपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed