फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   nitish kumar says Darbhanga there was a murder due to land dispute

सीएम नीतीश बोले- हम कभी भी सांप्रदायिकता से समझौता नहीं करेंगे

Tue, 20 Mar 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Updated Tue, 20 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar says Darbhanga there was a murder due to land dispute
नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा में भूमि विवाद के कारण एक हत्या हुई थी, इस पर कहा गया कि यह हत्या नरेंद्र मोदी चौक बनाने के बाद हुई। जबकि यह हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद डीजीपी से पूछा है। उन्होंने कहा कि हम सांप्रदायिकता से कभी समझौता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि शुशील मोदी ने इस बारे में ट्वीट किया था और मुझे इसकी जानकारी दी साथ ही पुलिस को भी इस बारे में बताया था। लोकिन लोगों ने इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की है। बता दें कि भाजपा नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के दरभंगा जिले मे हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को मोदी चौक बनवाने के नाम पर हुई हत्या के आरोप को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या कर गी गई थी। मोदी ने इस मामले पर कहा कि हत्या के पीछे वजह जमीन विवाद है। उसका मोदी चौक बनवाए जाने से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि चौराहे पर लगा बोर्ड काफी पुराना है। हत्या का बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री के अलावा दरभंगा के एसएसपी सत्य वीर सिंह का भी कहना है कि यह जमीन विवाद का पुराना मामला था और इसका नरेंद्र मोदी चौक नाम रखने से कोई संबध नहीं है। उन्होंने अपनी निजी जमीन का नाम मोदी चौक रखा था।

एसएसपी ने यह भी कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता के बेटों को लाठियों से पीटा गया। उन्होंने दावा किया कि गांव में अब कोई तनाव नहीं है। गुरुवार देर रात दरभंगा में नरेंद्र मोदी के नाम पर एक चौराहे का नाम रखने की वजह से कुछ लोगों ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता के पिता की गला काटकर हत्या कर दी थी।


भाजपा कार्यकर्ता कमलेश यादव के घर 40-50 लोग तलवार लेकर पहुंचे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके पिता का सिर काट दिया गया जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घालय हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed