{"_id":"583207fa4f1c1bb604b39fcd","slug":"narendra-modi-s-brother-prahlad-modi-teli-society","type":"story","status":"publish","title_hn":" PM के भाई ने कहा, तेली समाज के लोग नाम के आगे मोदी लगाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM के भाई ने कहा, तेली समाज के लोग नाम के आगे मोदी लगाएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने अपने समुदाय के सदस्यों से नाम के आगे मोदी लगाने को कहा है। साहू समुदाय के युवक-युवतियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में यहां आए मोदी के भाई ने कहा, यहां आने के बाद मैं सिर्फ एक चीज सुन रहा हूं कि नरेंद्र देश के और अपने समुदाय के गौरव हैं। ऐसे में हम तेली समाज के लोग अपने नाम के आगे मोदी जोड़ने से क्यों परहेज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के नेता अपने स्वार्थ के लिए साहू, चौहान, परमार, राठौड़ और जायसवाल जैसे उपनाम लगाते हैं। कर्मा देवी तेली थीं और हम उनकी संतान हैं। हम तेली और मोदी हैं। इसलिए आज हमें यह प्रण करना चाहिए कि हम अपने नाम के आगे मोदी लगाएं। अगर हम अपने नाम के आगे मोदी लगाना शुरू कर दें तो मुझे विश्वास है कि देश भर में हमारी आबादी बढ़ कर 14 करोड़ तक पहुंच जाएगी।
प्रह्लाद मोदी ने कहा कि गुटबंदी की वजह से तेली समाज बिखरा हुआ है। राजनीतिक दलों ने इस समाज को मूर्ख बनाया है। उन्होंने तेली समाज की एकता अपील की। उन्होंने कहा कि पाटीदार और राजपूत समुदायों मे भी उप जातियां हैं, लेकिन पाटीदार और राजपूत के तौर पर उनकी पहचान बनी हुई है।