फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   mizoram election 2018: BJP releases list of 3 candidates

मिजोरम: भाजपा ने घोषित किए 3 उम्मीदवार, कांग्रेस से आए पूर्व विधानसभा स्पीकर को भी टिकट  

Thu, 08 Nov 2018 06:56 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
mizoram election 2018: BJP releases list of 3 candidates
डेमो - फोटो : डेमो
भारतीय जनता पार्टी ने आज मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की। हच्चेक से वनललरुआटा पचाऊ, आइजोल दक्षिण से डॉ. जोनुंतलुआंगा और पलक से हिफेई को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


हिफेई मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होने सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हिफेई ने कहा था कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे थे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2 नवंबर को भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामों की घोषणा की थी। यहां 28 नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 11 दिसंबर को आएगा। मध्यप्रदेश में भी इसी दिन मतदान होना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed