{"_id":"5f1040768ebc3e6374562f2a","slug":"minor-raped-in-covid-ward-guard-arrested-in-patna-pmch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः पीएमसीएच के पृथक वार्ड में किशोरी के साथ दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः पीएमसीएच के पृथक वार्ड में किशोरी के साथ दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी
Thu, 16 Jul 2020 05:27 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 16 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के एक पृथक वार्ड में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर कथित तौर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला थानाध्यक्ष रीता जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड महेश सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है तथा पीड़िता की जांच मेडिकल बोर्ड द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
पटना की महिला थाने की टीम ने पीरबहोर थाने के साथ मिलकर आरोपी गार्ड को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। नालंदा जिला निवासी पीड़ित नाबालिग कोलकाता में मजदूरी करने वाले अपने पिता के पास जाने के लिए आठ जुलाई को घर से भागी थी। उसे बाढ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पकड़कर चाइल्ड लाइन की टीम के हवाले कर दिया था। लड़की को बाद में कोविड-19 जांच कराने के बाद पीएमसीएच के एक पृथक वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आठ जुलाई को देर रात्रि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड महेश सिंह ने शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गार्ड की हरकत यहीं पर नहीं रुकी बल्कि वह आए दिन उसके शरीर को गंदे तरीके से छूता था। पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी जानकारी 14 जुलाई को चाइल्ड लाइन से आई दीदी को दी थी जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन