{"_id":"5bffc831bdec22419677e499","slug":"many-big-disclosures-by-madhu-in-muzaffarpur-balika-grih-kand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मधु ने किए कई बड़े खुलासे, सबीआई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मधु ने किए कई बड़े खुलासे, सबीआई अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
ब्रजेश कुमार ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में साइस्ता परवीन उर्फ मधु व अश्विनी कुमार को सीबीआई ने रिमांड पर लिया है। इस पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। इन्होंने सीबीआई अधिकारियों को उन अधिकारियों के नाम भी बताए हैं जो ब्रजेश ठाकुर को बचाने में मदद कर रहे थे। इनमें समाज कल्याण विभाग व स्थानीय पुलिस के कई स्थानीय पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
इसके बाद सीबीआई टीम समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। मधु ने सीबीआई को बताया कि ब्रजेश के खिलाफ कोई भी मुंह नहीं खोलता था। उसकी सरकारी संगठनों के अधिकारियों से गहरी पैठ थी। ब्रजेश के कारनामों का पता होने के बाद भी बाल कल्याण समिति और विभागीय अधिकारी चुप रहते थे। साथ ही जांच के बाद भी वह बालिका गृह में सबकुछ ठीक होने की रिपोर्ट देते थे। इस सब खुलासे के बाद सीबीआई ऐसे अधिकारियों की जांच के लिए सूची तैयार कर रही है।
मधु के बाद अब सीबीआई समाज क्लयाण समिति के अध्यक्ष दिलीप वर्मा की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।