{"_id":"61058346c2714b16f6092f05","slug":"madhya-pradesh-home-minister-amit-shahs-call-to-shivraj-as-soon-as-he-returned-to-bhopal-reached-delhi-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल लौटते ही शिवराज को गृहमंत्री अमित शाह का बुलावा, उल्टे पैर फिर पहुंचे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल लौटते ही शिवराज को गृहमंत्री अमित शाह का बुलावा, उल्टे पैर फिर पहुंचे दिल्ली
Sat, 31 Jul 2021 10:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया। शुक्रवार दोपहर ही वे दिल्ली से भोपाल लौटे थे। चौहान ने पुन: लौटकर शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन
अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
24 घंटे के भीतर ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक फिर राजधानी पहुंचे। सीएम चौहान शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे भोपाल से दिल्ली आए। इसके बाद वे गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं की करीब 45 मिनिट तक चर्चा हुई। 30 जुलाई की दोपहर में ही वे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। शाह से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि 'गृहमंत्री से महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।'
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्रों से अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार 29 और 30 जुलाई को दिल्ली प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के लिए समय मांगा था। 29 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन शाह की व्यस्तता के चलते सीएम को समय नहीं मिल सका। इसके बाद वे 30 जुलाई की दोपहर भोपाल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भोपाल पहुंचते ही सीएम अपने सरकारी कामकाज में जुट गए। देर शाम चौहान को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय से सूचित किया गया कि 31 जुलाई शनिवार की शाम छह बजे उन्हें मिलने का समय दिया गया है। इसके बाद सीएम आनन-फानन में अपने सारे सरकारी कामकाज निरस्त कर दिल्ली पहुंचे। गृहमंत्री के घर पर दोनों नेताओं की 45 मिनिट चर्चा हुई। देर शाम शिवराज भोपाल रवाना हो गए।
विज्ञापन