फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Love Jihad : CBI court convicts three in Tara Shahdeo's case

Love Jihad : तारा शाहदेव धर्मांतरण मामला, CBI विशेष अदालत ने तीन को ठहराया दोषी; पांच अक्तूबर को सजा का एलान

Sat, 30 Sep 2023 09:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 09:36 PM IST
सार

तारा शाहदेव धर्मांतरण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को सुनवाई की। इस दौरान मामले में सीबीआई कोर्ट ने तीन को दोषी ठहराया है। वहीं सजा की घोषणा के लिए अगली सुनवाई 5 अक्तूबर तय की गई है।

विज्ञापन
Love Jihad : CBI court convicts three in Tara Shahdeo's case
tara shahdev (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

तारा शाहदेव धर्मांतरण मामले में सीबीआई कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। सीबीआई की विशेष अदालत ने तारा शाहदेव के पूर्व पति और सास समेत सभी तीन मुख्य आरोपियों को दोषी ठहराया। साथ ही सजा की घोषणा के लिए अगली तारीख 5 अक्तूबर तय की गई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों( शाहदेव के पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशर रानी और मुस्ताक अहमद) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


शाहदेव ने अपनी शिकायत में क्या कहा था?
शाहदेव ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने 7 जुलाई 2014 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन से शादी की थी। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही उसके पति और अहमद, जो उस समय सतर्कता रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत थे, के बीच अनबन शुरू हो गई थी। उसे अपना धर्म बदलने और निकाह करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सीबीआई ने 2015 में जांच अपने हाथ में ली थी और दिल्ली में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


शाहदेव को क्रूरता के आधार पर जून 2018 में रांची की एक पारिवारिक अदालत ने तलाक दे दिया था। उसने अदालत में याचिका दायर की थी कि हसन ने उसके धर्म के बारे में गलत जानकारी दी थी और उसे शादी के लिए धोखा दिया था। उन्होंने हसन पर इस्लाम अपनाने से इनकार करने पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed