फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lok Sabha Elections 2019: RLSP Chief Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur 

बिहार: काराकाट और उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा

Wed, 03 Apr 2019 07:02 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 03 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: RLSP Chief Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur 
- फोटो : ANI

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को एलान किया कि वह काराकाट और उजियारपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनकी पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोसपा बिहार की पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट, और जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। लेकिन अभी तक पूर्वी चंपारण सीट पर रालोसपा ने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। हालांकि चर्चा है कि इस सीट पर माधव आनंद रालोसपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। 


महागठबंधन सीट बंटवारे के तहत बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी 19, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3, वीआईपी 3 और एक सीट सीपीआई(एमएल) को दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed