{"_id":"5cd907d8bdec220766495525","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rjd-chief-lalu-yadav-writes-attacks-nitish-kumar-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव का हमला, कहा-सुनो छोटे भाई नीतीश, तीर हिंसा का प्रतीक, जलेगी लालटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव का हमला, कहा-सुनो छोटे भाई नीतीश, तीर हिंसा का प्रतीक, जलेगी लालटेन
Mon, 13 May 2019 01:06 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 13 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव
- फोटो : self
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए जदयू और नीतीश पर हमला किया है। अपने पोस्ट में लालू ने नीतीश को संबोधित करते हुए लिखा है 'सुनो छोटे भाई नीतीश'।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे पोस्ट में लालू यादव लालटेन और तीर पर बोलते रहे। उन्होंने नीतीश कुमार को अपने भाषणों में लालटेन पर टिप्पणी करने के कारण कहा कि तुम्हें रोशनी से नफरत सी हो गई है, इसलिए दिनभर लालू और उसकी लौ लालटेन-लालटेन का जाप करते रहते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने लालटेन को आपसी प्रेम, भाईचारे और उजाले का प्रतीक बताया, जबकि तीर को हिंसा फैलाने वाला हथियार कहा। गौरतलब है कि 'तीर' नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का चिन्ह है, और 'लालटेन' लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का चिन्ह है। इस पोस्ट में उन्होंने जदयू के साथ साथ भाजपा पर भी हमला बोला, और भाजपा के चुनाव चिन्ह को 'कीचड़ वाला फूल' कहा।
इस पोस्ट में उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि तुम कहां मिसाइल के जमाने में तीर-तीर किए जा रहे हो? तीर का जमाना अब लद गया । तीर अब संग्रहालय में ही दिखेगा। लालटेन तो हर जगह जलता दिखेगा और पहले से अधिक जलता हुआ मिलेगा। पोस्ट में लालू यादव ने बिहार के मतदाताओं को सावधान करते हुए केवल लालटेन को वोट देने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट के साथ तस्वीर में लिखा है कि अपना वोट सिर्फ लालटेन को।
मालूम हो कि इससे पहले रविवार को लालू यादव इसी तरह नरेंद्र मोदी पर भी हमलावर नजर आए थे, जब उन्होंने रफाल वाले बयान पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा था 'ऐ हट बुड़बक, तेरा ध्यान किधर है, रडार इधर है।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन