फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   KOLKATA: BJP filed 1 crore before Notbandi

कोलकाता: नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा ने जमा कराए 1 करोड़ रुपए

Sat, 12 Nov 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता 
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता  Updated Sat, 12 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
KOLKATA: BJP filed 1 crore before Notbandi
नोट बंदी - फोटो : self

माकपा की प्रदेश शाखा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीते आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पांच सौ और हजार के नोटों पर पाबंदी लगाने के ऐलान से महज कुछ घंटे पहले ही प्रदेश भाजपा ने यहां अपने बैंक खाते में एक करोड़ रुपये जमा कराए थे। माकपा के मुखपत्र गणशक्ति में छपी एक रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया है। इसमें बैंक के ब्योरे के साथ खाता संख्या का भी जिक्र है। दूसरी ओर, भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी ने यहां इंडियन बैंक की चित्तरंजन एवेन्यू शाखा में स्थित अपने खाते में उक्त रकम जमा कराई थी। उसमें 60 लाख रुपये एक हजार के नोटों की शक्ल में थे और बाकी 40 लाख 500 के नोटों की शक्ल में। माकपा का दावा है कि प्रधानमंत्री के ऐलान से महज कुछ देर पहले ही उक्त रकम जमा कराई गई थी। इस रिपोर्ट में सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि क्या भाजपा के करीबी लोगों को सरकार के फैसले की पहले से जानकारी थी और उन लोगों ने इसका फायदा उठाया?

विज्ञापन

 

इसके एवज में रसीद दी जाती है

KOLKATA: BJP filed 1 crore before Notbandi
नोट की सच्चाई

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कोई अनियमितता नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि उक्त रकम राज्य में होने वाले उपचुनावों के दौरान खर्च की जानी है। यह घोषित आय है और पार्टी किसी भी जांच एजेंसी को इस लेन-देन का ब्योरा देने के लिए तैयार है। लेकिन पार्टी के पास एक साथ इतनी बड़ी रकम कहां से आई? 

इस सवाल पर घोष ने कहा कि यह रकम पार्टी को विभिन्न तबकों से चंदे के तौर पर मिली थी। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के खर्च के लिए दान व चंदा मिलना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसका एक हिस्सा नकदी के तौर पर मिलता है। इसके एवज में रसीद दी जाती है। उन्होंने कहा कि पुष्टि के लिए पार्टी के पास नकद चंदे व दान के एवज में जारी रसीदों की प्रतियां मौजूद हैं। मालूम हो कि 19 नवंबर को राज्य के कूचबिहार और तमलुक संसदीय सीटों के अलावा बर्दवान जिले की मोंटेश्वर सीट पर उपचुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed