{"_id":"57f2bcfc4f1c1b893226fed4","slug":"jodhpur-administration-issued-terror-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में जहर मिला सकते हैं आतंकी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में जहर मिला सकते हैं आतंकी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
terrorist
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में आतंकियों की ओर से पानी में जहर मिलाने की आशंका है। भारत व पाकिस्तान के बीच वर्तमान में चल रहे तनाव को देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने जलदाय विभाग के लिए चेतावनी जारी कर दी है। चेतावनी के बाद जोधपुर जलदाय विभाग ने जलाशयों, पानी की टंकी और पाइपलाइनों पर लगातार नजर रखने और जांच के निर्देश दिए हैं। अन्य जिलों में भी इन्हीं आदेश को लागू करने की तैयारी हो रही है।
जोधपुर प्रशासन ने जलदाय विभाग की टंकियों और फिल्टर हाउस के पास किसी भी अवांछित व्यक्ति को देखने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। जलदाय विभाग ने पूरे महकमे को अलर्ट कर दिया है। चेतावनी जारी करने के साथ ही यहां संबंधित महकमा एहतियात बरतने के लिए सजग हो गया है। फिल्टर हाउस के चारों तरफ नजरें रखी जा रही हैं। विभाग ने कनिष्ठ अभियंताओं के नेतृत्व में शहर भर में टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें पुलिस के संपर्क में भी रहेंगी, जिससे कोई भी गड़बड़ हो, तो तुरंत कार्रवाई की जा सके।