फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: Police firing in Jharkhand, a tribal person lost his life

झारखंड: जबरन वसूली के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए चलाया ऑपरेशन, पुलिस की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत

Thu, 18 Apr 2024 03:12 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Apr 2024 03:12 PM IST
सार

झारखंड में एक आदिवासी व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली मारी गई। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि छापेमारी के दौरान व्यक्ति भागा था, वहीं मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर उसके भाई को गोली मारी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Police firing in Jharkhand, a tribal person lost his life
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में एक आदिवासी व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली मारी गई। गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि छापेमारी के दौरान व्यक्ति भागा था, वहीं मृतक के भाई का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर उसके भाई को गोली मारी है।
विज्ञापन


झारखंड के गोड्डा जिले की घटना है। पुलिस ने जबरन वसूली करने वालों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान एक आदिवासी व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने अपने आप को बेगुनाह बताते हुए यह स्पष्टीकरण दिया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा था। सहायक उप निरीक्षक ने व्यक्ति को वहीं रुकने के लिए और पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने के लिए कहा लेकिन वह व्यक्ति नहीं माना। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पुलिस पीछे भागी, तब भी वह नहीं रुका। पुलिस ने बताया कि उसे रोकने के लिए गोलीबारी की। एक गोली उसके कंधे में लग गइ। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुंदर पहाड़ी लेकर आया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान हरि नारायण पहाड़िया के रूप में हुई। जो कि झारखंड के रांची से लगभग 350 किलोमीटर दूर डांगा पारा का रहने वाला है। जिसकी उम्र मात्र 30 वर्ष थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मृतक के छोटे भाई कामदेव पहाड़िया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई को जानबूझकर गोली मारी गई है। यह घटना एक नई के किनारे की है, जहां उसका भाई शौच के लिए गया था। उसने बताया कि उसका भाई पेशे से किसान था। नारायण की दो बेटियां और एक बेटा है, और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके बाद उसके परिवार का पालन-पोषण कौन करेगा। कामदेव ने कहा कि वह उन सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा, जिन्होंने उसके भाई को गोली मारी। 


वहीं इसके बाद गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीना ने कहा कि घटना की जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मृतक के भाई कामदेव ने टीम में शामिल सभी कर्मियों को तत्काल निलंबित करने और कथित तौर पर उनके भाई की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed