{"_id":"64746d78cb19216dda03e43f","slug":"jharkhand-electrocution-killed-six-people-during-installation-overhead-electric-pole-eastern-central-railway-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 25 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने छह लोगों की मौत, PM ने जताया दुख; मुआवजे का भी एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 25 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने छह लोगों की मौत, PM ने जताया दुख; मुआवजे का भी एलान
Mon, 29 May 2023 08:17 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 29 May 2023 08:17 PM IST
सार
कुछ कर्मचारी रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगा रहे थे, जिसमें अचानक से बिजली का करंट आने से कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
झारखंड हादसे में छह की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल यहां यहां ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे डिविजन में ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगाने के दौरान लगे बिजली के झटके से छह लोगों की मौत हो गई। घटना ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के धनबाद डिविजन के निचितपुर रेलवे क्रॉसिंग की है। कुछ कर्मचारी रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभे लगा रहे थे। इसी दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पीएम ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
हादसे के बाद रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है। घटना दोपहर साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दर्जनभर मजदूर धनबाद-गोमो रेलखंड में ओवरहेड इलेक्ट्रिक खंभा लगाने का काम कर रहे थे, इसी दौरान एक खंभा 25 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे खंभे में करंट दौड़ गया। मृतकों की पहचान संजय भुइयां, गोविंद सिंह, श्याम सिंह, सुरेश मिस्त्री शामिल हैं। अन्य दो की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बिना पावर ब्लॉक किए कैसे काम हो रहा था, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम ने घटना पर जताया दुख, मुआवजे का किया एलान
प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने घटना में मृतकों के परिवार को दो लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने घायलों को 50 हजार रुपए देने का एलान किया है।