{"_id":"5eb425258ebc3e90233f08f6","slug":"jharkhand-doctors-performed-an-angioplasty-of-bjp-state-president-deepak-prakash-after-a-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दिल का दौरा पड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की हुई एंजियोप्लास्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दिल का दौरा पड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की हुई एंजियोप्लास्टी
Thu, 07 May 2020 08:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 07 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार को सफल एंजियोप्लास्टी कर उन्हें एक स्टेंट लगाया गया।
विज्ञापन
रिम्स में कार्डियक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि दीपक प्रकाश को बृहस्पतिवार को रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
विज्ञापन
डॉ. प्रशान्त और डॉ. प्रकाश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एंजियोप्लास्टी की। दीपक प्रकाश की दिल की धड़कन बहुत धीमी हो गई थी, जिसके कारण हुए उन्हें पेस मेकर लगाया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक दीपक प्रकाश अब बिलकुल ठीक हैं। हालांकि, इस दौरान उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए उन्हें कम से कम दो दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा, जिसके बाद शनिवार या सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।