फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   JDU executive meeting Nitish Kumar challenge to the BJP said we will Limit it only 50 seats in 2024 Updates

Nitish Kumar: कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश की चुनौती, कहा- 2024 में भाजपा को 50 सीटों पर ही समेट सकते हैं

Sat, 03 Sep 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 2020 के विधानसभा चुनावों में जदयू की हार को भाजपा की साजिश बताया और सीटों में आई गिरावट के लिए भी पुराने साथी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
JDU executive meeting Nitish Kumar challenge to the BJP said we will Limit it only 50 seats in 2024 Updates
नीतीश कुमार व पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह जिस एकजुट विपक्ष पर काम कर रहे हैं, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देगा। हम भाजपा को 2024 में 50 सीटों पर ही समेट सकते हैं। राज्य कार्यकारिणी के बाद अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 2020 के विधानसभा चुनावों में जदयू की हार को भाजपा की साजिश बताया और सीटों में आई गिरावट के लिए भी पुराने साथी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने उस बात को फिर से याद किया जब उन्होंने कम सीटों की वजह से दोबारा सीएम बनने के लिए अनिच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के आग्रह के बाद ही मैंने दोबारा मुख्यमंत्री बनने का फैसला किया, क्योंकि मैं हमेशा से बिहार और यहां की जनता के लिए काम करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि विधानसभा चुनाव के परिणामों ने अविश्वास के बीज बोए और विश्वास का संकट उस वक्त और गहरा गया, जब जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ साजिश रची।


सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल एक साथ लड़ते हैं, तो भाजपा को लगभग 50 सीटों पर समेट दिया जाएगा। मैं खुद को उस अभियान के लिए समर्पित कर रहा हूं। नीतीश कुमार अपने इन्हीं राजनीतिक प्रयासों के तहत तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। लगभग तीन दशकों तक भाजपा के सहयोगी रहे दिग्गज नेता ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगी। हमें पंचायतों के स्तर पर निगरानी रखकर उनके मंसूबों को नाकाम करना होगा।

अगले साल हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएंगे: JDU
राज्य कार्यकारिणी की बैठक जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है। अगले साल हम राष्ट्रीय पार्टी बन जाएंगे। वहीं, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है। 2024 में जदयू उन्हें हाशिये पर लाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed