फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indore Police caught an accused by pretending as a girl news in Hindi

पुलिस बनी प्रेमिका: आरोपी से लड़की बनकर की दोस्ती, प्यार के सपने दिखा मिलने बुलाया और धर दबोचा

Mon, 25 Oct 2021 08:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Oct 2021 08:05 PM IST
सार

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को क्या कुछ नहीं करना पड़ता। कभी दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है तो कभी भूखे-प्यासे रहकर काम करना पड़ता है। यहां तक तो ठीक था लेकिन अब पुलिस को प्रेमिका भी बनना पड़ रहा है। चौंकिए मत, इंदौर पुलिस ने इसी तरह से एक आरोपी को पकड़ा है जो दूसरे राज्य में भाग गया था।

विज्ञापन
Indore Police caught an accused by pretending as a girl news in Hindi
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

इंदौर के बाणगंगा पुलिस थाने में आरोपी राजेंद्र उर्फ राज बर्मन पिता अनिल बर्मन (20) निवासी ग्राम सिलोडी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी के खिलाफ एक मामला दर्ज है। आरोपी एक नाबालिग को भगाकर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे झांसा देने लगा। तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को उसे पकड़ने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन


जबलपुर में रहता था, बाद में आंध्र प्रदेश भाग गया
बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी राजेंद्र उर्फ राज नाबालिग की आत्महत्या के बाद से ही फरार था। राज जबलपुर में रहता था जो वहां से भागकर आंध्र प्रदेश चला गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने जबलपुर और हैदराबाद में दबिश दी, पर वह नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम के एक सदस्य ने एक लड़की के नाम से आरोपी से मोबाइल पर संपर्क किया। पहले दोस्त बने फिर प्यार का चक्कर चलाया। चैटिंग का दौर शुरू हुआ और आरोपी को विश्वास में लेकर मिलने जबलपुर बुलाया। तारीख, समय और जगह तय हुई। आरोपी ने आने की हां कर दी और पुलिस ने वहां जाल बिछा दिया। जैसे ही आरोपी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed