फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indian Railway taking extra precautions and following corona guidelines at railway stations due to Holi

भारतीय रेलवे: होली पर यात्रियों को कोरोना से बचाने के लिए स्टेशन पर नहीं जुटेगी भीड़, बंद किए चोर रास्ते

Wed, 24 Mar 2021 06:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Mar 2021 06:53 PM IST
सार

रेलवे के अधिकारी ने बताया, बिना मास्क किसी भी यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टेशनों पर भीड़ न हो इसलिए पहाड़गंज और अजमेरी गेट से यात्रियों की आवाजाही हो रही है...

विज्ञापन
Indian Railway taking extra precautions and following corona guidelines at railway stations due to Holi
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों और होली पर रेलवे स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं, सामाजिक दूरी के नियम और कोरोना गाइडलाइन का स्टेशन के बाहर और भीतर कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में कोई परेशान न हो इसे देखते हुए उनके आने-जाने के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म भी तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

 
दिल्ली में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे प्रशासन सख्त हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते रेलवे कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने वाले यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए निशान बनाए गए हैं। वहीं स्टेशन के अंदर एक साथ भीड़ प्रवेश न करे इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलवा सभी चोर रास्ते पर भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारी ने अमर उजाला से कहा, बिना मास्क किसी भी यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पैसेंजर यूवी-रे वाले बैगेज स्कैनर में सामान को सैनिटाइज करवाने के बाद ही अंदर प्रवेश करेंगे। स्टेशनों पर भीड़ न हो इसलिए पहाड़गंज और अजमेरी गेट से यात्रियों की आवाजाही हो रही है। बिना आरक्षित टिकट किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों के बाहर सामाजिक दूरी के नियमों के पालन के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जो शिकायतों का समाधान करेगा। अधिकांश जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जहां कैमरे नहीं है वहां आरपीएफ कर्मी तैनात किए गए हैं। अभी 36 गाडियां अलग-अलग कॉरिडोर पर चल रही हैं, जो 170 ट्रिप लगाएंगी। इसके अलावा दशहरा और दीपावली के दौरान कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई थीं, इसे मार्च से लेकर जून तक बढ़ा दिया गया है।

रेल प्रशासन यात्रियों को कर रहा है जागरूक

प्लेटफार्म पर पहुंचे यात्रियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके लिए आरपीएफ और रेल पुलिस भी मदद कर रही है। रेलवे अधिकारी ने आगे बताया कि यात्रियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और  नियमित हाथों को सैनिटाइज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु एप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed