{"_id":"60b0ad488ebc3e29b66538cd","slug":"harpal-singh-cheema-writes-a-letter-to-captain-amrinder-singh-for-financial-help-of-taxi-drivers-and-labourers-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीमा ने कैप्टन को लिखा पत्र- दिल्ली की तरह पंजाब के टैक्सी चालकों, मजदूरों को भी मिले आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीमा ने कैप्टन को लिखा पत्र- दिल्ली की तरह पंजाब के टैक्सी चालकों, मजदूरों को भी मिले आर्थिक मदद
Fri, 28 May 2021 02:13 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 28 May 2021 02:13 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि लॉकडाउन में सभी लोगों के कामकाज बंद हैं। ऑटो चालकों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में जिन ऑटो चालकों ने लोन लेकर ऑटो खरीदा है, वे उसकी किस्त भी नहीं चुका पा रहे हैं...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पंजाब विधानसभा में नेता प्रति पक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि जिस तरह दिल्ली सरकार ने अपने यहां के श्रमिकों, मजदूरों और ऑटो चालकों को आर्थिक मदद दिया है, उसी प्रकार पंजाब सरकार को भी अपने यहां के श्रमिकों और ऑटो चालकों को आर्थिक मदद उपलब्ध करानी चाहिए। दिल्ली सरकार ने अपने लाखों 2.10 लाख श्रमिकों और 1.56 लाख ऑटो चालकों के खाते में सीधे पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि लॉकडाउन में सभी लोगों के कामकाज बंद हैं। ऑटो चालकों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में जिन ऑटो चालकों ने लोन लेकर ऑटो खरीदा है, वे उसकी किस्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। उन्हें अपने परिवार के लोगों का खर्च भी चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पंजाब सरकार को सभी गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाकर उनकी मदद करनी चाहिए। हरपाल सिंह चीमा ने इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।
विज्ञापन