फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Former Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav accuses on CM Nitish Kumar

सरकार के खिलाफ चंपारण से हुंकार भरेंगे तेजस्वी, कहा- सदन से लेकर सड़क तक करेंगे आंदोलन

Thu, 03 Aug 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Thu, 03 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav accuses on CM Nitish Kumar

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे और नीतीश से जवाब लेकर रहेंगे। राज्य सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन चंपारण से शुरू होगा। बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नैतिकता, भ्रष्टाचार और परिवारवाद सब कुछ हमारे ऊपर ही लागू होता है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने सिर्फ मुझे मोहरा बनाया लेकिन अब सारी नीतियां धरी की धरी रह गईं। तेजस्वी ने कहा कि जिन लोगों के बेटे, दामाद चुनाव हार गए उन्हें नैतिकता की दुहाई देने वाले नीतीश कुमार मंत्री बना रहे हैं। जाति के नाम पर लोगों को बांटने वाले लोग जमात की बात करते हैं। नीतीश की अंतरात्मा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुर्सी और वक्त के हिसाब से नीतीश की अंतरात्मा बदलती और जागती है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश मंडल कमीशन के दौर में कमंडल के साथ भागे थे। मंडल के लोगों को जब भी साथ देने की बात आती है तो नीतीश पीठ दिखा कर भाग जाते हैं। तेजस्वी ने कहा कि वो यूज एंड थ्रो की पॉलिटिक्स करते हैं। आज समता पार्टी के जमाने के केवल ललन सिंह ही उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 40 मिनट लंबे प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश ने हम पर एफआईआर को महागठबंधन तोड़ने का पैमाना बनाया, लेकिन नई सरकार के 75 फीसदी मंत्री दागी हैं। मेरे साथ उन्हें बैठने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन सुशील मोदी पर पांच केस दर्ज हैं। ऐसे में वो कैसे उनके साथ सरकार में बैठे हैं। हम लगातार सीएम से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन वो लगातार इसका जवाब देने से भाग रहे हैं।

शरद यादव की राजद में आने की संभावना वाले सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि शरद यादव नाराज हैं और उनकी लालू प्रसाद और हमसे लगातार बात हो रही है। भ्रष्टाचार को अपना एजेंडा बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि पनामा मामले में भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री के बेटे और उद्योगपतियों का नाम आया है, उन पर क्या कार्रवाई हो रही है।

इस घोटाले में अब तक दो देशों के प्रधानमंत्री को नपना पड़ा, लेकिन भारत में इसको लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। उसमें अगर लालू प्रसाद का या हमारे परिवार के किसी सदस्य का नाम होता तो फिर देखते ये कितना कुछ करते।

लालू ने दिया नया नाम, कहा- पलटूराम और सत्ता के लालची हैं नीतीश

Former Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav accuses on CM Nitish Kumar
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बीते मंगलवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति के पलटूराम हैं। लालू ने कहा कि वो नीतीश से काफी सीनियर हैं। नीतीश का आदर्शवाद काफी झूठा है। वो पहले मुझस से चंदन लगवाते थे और आज किनारे कर दिया।  नीतीश के कहने पर ही सीबीआई ने हमारे घरों पर छापे मारे थे। एनडीए के साथ मिलकर के सरकार बनाना एकदम नहीं हुआ बल्कि इसकी तैयारी काफी महीनों से चल रही थी। 

लालू ने कहा कि वो नीतीश को काफी अच्छे से और शुरुआत से जानते हैं। नीतीश को मैंने आगे बढ़ाया था। जयप्रकाश के समय में नीतीश को छात्र जीवन से ही राजनीति में आगे बढ़ाया। यूनिवर्सिटी में हमने जेपी आंदोलन के वक्त डायरेक्ट चुनाव के लिए लड़ा और चुनाव में नीतीश ने हमें वोट दिलवाया।

छात्र जीवन में नीतीश को कमेटी में नॉमिनी बनाया था। जेपी आंदोलन के वक्त नीतीश को कोई नहीं जानता था, तब मैंने ही उनको आगे बढ़ाया। सुशील मोदी भी हाफ पैंट पहनकर के मेरे सामने घूमता था। 

लालू ने कहा नीतीश कुमार सत्ता के लालची है। वो एनडीए के साथ मिलकर के जय श्री राम करते रहे। मुझे नीतीश पर कभी भरोसा नहीं रहा। वो तेजस्वी की लोकप्रियता से काफी डर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed