फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trouble for Lalu's son Tej Pratap as Bihar govt orders fresh probe into soil scam

मिट्टी घोटाले में फंसे लालू यादव के बड़े बेटे, सीएम नीतीश ने दिए जांच के आदेश

Tue, 01 Aug 2017 07:42 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2017 07:42 AM IST
विज्ञापन
Trouble for Lalu's son Tej Pratap as Bihar govt orders fresh probe into soil scam

लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लालू का अभी नीतीश के बीजेपी से गठजोड़ का जख्म भरा ही नहीं था कि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर भी नये सीएम नीतीश का कहर टूटने लगा।

विज्ञापन


बता दें कि नीतीश सरकार ने मिट्टी खरीद घोटाला में तेज प्रताप के खिलाफ जांच करने का फैसला लिया है। तेज प्रताप ने अपने पर्यावरण और वन मंत्री होने के दौरान पटना में संजय गांधी बॉयोलॉजिकल पार्क में मिट्टी खरीदी थी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के प्रिंसिपल मुख्य सरंक्षक ने विभाग को मिट्टी खरीदने से संबंधित एक फाइल जमा की थी। उन्होंने आगे बताया कि ये फाइल कार्रवाई के लिए चीफ सेकेट्री को जमा कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने 4 अप्रैल को तेज प्रताप पर इस मिट्टी को सगुना मोड़ के पास बन रहे नये मॉल के निर्माण में इस्तेमाल करने का आरोपी बताया था। बता दें कि ये मॉल पटना जू के दवारा 90 लाख रु में बिना किसी आमंत्रण और टेंडर के खरादा गया है।

मोदी ने मॉल की दो एकड़ जमीन का डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से जुडें होने का दावा किया है। बता दें कि इस कंपनी में लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव बोर्ड ऑफ डायरेक्टर थे।

वहीं, चीफ सेकेट्री अंजनी कुमार सिंह ने वन विभाग से 6 अप्रैल को मिट्टी खरीद के विषय से संबंधित में कागजात मांगे थे। लेकिन 21 अप्रैल को अंजनी ने कहा कि जांच करने के बाद इस घोटाले में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।


उन्होंने आगे कहा कि मिट्टी सप्लाई करने वाली फर्म ने दावा किया है कि ये मिट्टी अलग-अलग जगहों से लाई गई है। लेकिन चीफ सेकेट्री ने आगे जांच करने के लिए वन विभाग से खरीद के कागजात की मांग की थी। यहां तक मिट्टी कहां से लाई गई है इस बारे में पूरी जानकारी मांगने के लिए विभाग को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed