फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   five labours died in accident on Gazipur-hazipur road in Varanasi

वाराणसी के पास भीषण सड़क हादसा, पांच की मौके पर दर्दनाक मौत

Wed, 05 Oct 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 05 Oct 2016 10:40 AM IST
five labours died in accident on Gazipur-hazipur road in Varanasi
सड़क हादसे में मारे गए मजदूर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा नेशनल हाईवे गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर हुआ जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कठवां मोड़ पुल पर बने बैरियर से डीसीएम ट्रक की टक्‍क्‍र हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।



इस बीच ट्रक के ऊपर बैठे चार मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान जिला अस्‍पताल में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी राम किशोर वर्मा अपने दल-बल के साथ घटना स्‍थल पर पहुंच गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बलिया जिले से परवल का बीज डीसीएम पर लादकर इलाहाबाद ले जा रहे थे।

डीसीएम के ऊपर बैठे मजदूर पत्‍ते की तरह हवा में उड़ गए

five labours died in accident on Gazipur-hazipur road in Varanasi

मंगलवार करीब 11 बजे रात में ज्योहि डीसीएम ट्रक कठवां मोड़ पु‍ल से पहले लगाये गए बैरियर पर पहुंचा। हादसे की वजह बताई जा रही है ड्राइवर सामान्य से तेज गति पर ट्रक को चला रहा था और उसकी इसी गलती ने भयानक हादसे को दस्तक दे दी।

बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रक चालक बैरियर के ऊपर वाले गाडर की ऊचांई को भाप न सका और उसकी टक्‍कर ऊपर वाले गाटर से हो गई। जिससे डीसीएम के ऊपर बैठे मजदूर पत्‍ते की तरह हवा में उड़ गए।

उपचार के बावजूद नहीं बच सका एक मजदूर

five labours died in accident on Gazipur-hazipur road in Varanasi

घटना स्‍थल पर ही चार श्रमिकों बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के उदय छपरा गांव निवासी विमला देवी 50, दुबहर गांव निवासी बेहफी देवी 65, शिवकुमार 45, राधिका देवी 40 की मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अज्ञात मजदूर के उपचार में मदद की लेकिन जिला अस्‍पाताल में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और पांचो शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed