{"_id":"5b31e1dd4f1c1bb0318b8b9b","slug":"five-deaths-due-to-lightning-falling-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में बिजली गिरने से पांच की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में बिजली गिरने से पांच की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के बोकारो और लोहरदग्गा में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक लड़की बुरी तरह से झुलस गई। बोकारो जिले के अल्कुशा गांव में बारिश के दौरान एक घर पर बिजली गिरने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। ये लड़के यहां बारिश से बचने के लिए शरण लिए हुए थे। सभी पीड़ितों को बोकारो के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के जारा गांव में बिजली गिरने से एक लड़की बुरी तरह झुलस गई। वह 65 फीसदी तक जल चुकी है और उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोहरदग्गा जिले की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक किसान की मौत बिजली गिरने से हो गई। किसान अपने धान के खेत से घर लौट रहा था।
विज्ञापन