फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Employment fair organized in anand engineering college

आनंद इंजीनियरिंग कालेज में रोजगार मेला: 20 हजार से अधिक युवाओं ने लिया भाग

Fri, 13 Jul 2018 04:41 PM IST
Advertorial
Advertorial Updated Fri, 13 Jul 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Employment fair organized in anand engineering college
sgei
शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स के कीथम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में उ. प्र. के कौशल विकास मिशन एवं टूरिज्म एंड हॉस्पीटलिटी स्किल काउंसिल के सहयोग से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहांआगरा, अलीगढ़, कानपुर शहर के 20 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यार्थियों का चयन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आनन्द इंजीनियरिंग कालेज के चैयरमेन श्री वाई.के. गुप्ता एवं कॉलेज के निदेशक डा. शैलेन्द्र सिंह ने रोजगार मेले में प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री चेतन चौहान का स्वागत किया। चेतन चौहान ने इस अवसर पर कहा कि सेवायोजन कार्यालयों एवं कौशल विकास मिशन द्वारा निजी क्षेत्रों में भी बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सेवायोजन कार्यालयों एवं कौशल विकास केन्द्र द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों को एक ही स्थान पर आमंत्रित कर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें नियोजक बेरोजगार अभ्यर्थियों का उनकी योग्यता के अनुसार चयन करते हैं। इस कड़ी में यह रोजगार मेला आनन्द इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर श्री प्रांजल यादव, के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रांजल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन में आनन्द कालेज के योगदान एवं कालेज में उपलब्ध संसाधनों को देखते हुये इस रोजगार मेले के आयोजन के लिए चुना गया। 

Employment fair organized in anand engineering college
sgei
कालेज के डायेरेक्टर डा. शैलेन्द्र सिंह ने श्री प्रांजल यादव का धन्यवाद करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस मिशन को कामयाब करने के लिए आनन्द इंजीनियरिंग कालेज के समस्त संसाधनों को लगाया गया है। कालेज के समस्त स्टाफ को विभिन्न कार्यों के लिए अभ्यर्थियों एवं अधिकारियों के सहयोग हेतु लगाया गया।

शारदा ग्रुप के कार्यकारी निदेशक डा. वी.के. शर्मा ने, इस अवसर पर बताया कि कालेज की समस्त बसों को आगरा व अलीगढ़ क्षेत्र में रात से ही भेज दिया गया था। जिससे आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई दिनों से राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ साथ कालेज के अधिकारी भी इस आयोजन को सफल बनाने के कार्य में जुटे हुए थे।

कालेज के डीन फैकल्टी डा. जे.एस. यादव ने बताया कि रोजगार मेले में कालेज के 50 से अधिक अध्ययन कक्षों एवं 7 वातानुकुलित सभागारों का उपयोग साक्षात्कार आदि कार्यों के लिए किया गया। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने आये हुये अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम पंजीकरण कराया गया एवं पंजीकरण के उपरांत नियोजकों ने अपने संस्थान की रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 

चयन के उपरांत नियोजक चयनित अभ्यर्थियों की सूची सम्बंधित सेवायोजन अधिकारी को उपलब्ध करायेंगें जिसको उनके द्वारा उक्त पोर्टल पर अपलोड कर अभ्यर्थियों को सुचित किया जायेगा। रोजगार मेले को सफल बनाने में डा. जे.एस. यादव, डा. अमित शर्मा, श्री गौरव सोनभद्र, श्री मनीष गुप्ता, डा. रामपाल सिंह एवं श्री अयुब खान के साथ साथ समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान रहा।

-Advertorial
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed