फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   emerald like stone eight lakh cash seized from jharkhand village house illigal mining

Jharkhand: ग्रामीण के घर से मिला पन्ना जैसा बेशकीमती पत्थर, आठ लाख नगद, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Mar 2023 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किया गया पन्ना जैसे दिखने वाले पत्थर का वजन 510 ग्राम है। खंड विकास अधिकारी स्मिता नागेशिया का कहना है कि बरामद चीजों को जांच के लिए राज्य की जियोलॉजिकल लेबोरेट्री, हजारीबाग भेजा गया है।

विज्ञापन
emerald like stone eight lakh cash seized from jharkhand village house illigal mining
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के एक गांव के घर से पन्ना जैसा दिखने वाला कीमती पत्थर और करीब आठ लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि यह पत्थर अवैध खनन कर निकाला गया है। वहीं आरोपी व्यक्ति फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की है। जहां पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को गोराबांधा ब्लॉक के गांव हाथीपाटा के एक घर में छापेमारी की। छापेमारी में घर से पन्ना जैसे दिखने वाला पत्थर और 7.80 लाख रुपए नगद  बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि गोराबांधा ब्लॉक अपने पन्ना रिजर्व के लिए जाना जाता है। यह वामपंथियों का मजबूत गढ़ माना जाता है। पुलिस को ऐसी सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से पन्ने की खुदाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किया गया पन्ना जैसे दिखने वाले पत्थर का वजन 510 ग्राम है, जिसमें 190 ग्राम के करीब मिट्टी लगी हुई है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें पन्ना की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड हैं। घर का मालिक बरामद चीजों के पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा अवैध खनन के काम में लगा है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: आदिवासियों ने 'सरना' कोड की मांग को लेकर रैली की, चुनावों के बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


गोराबांधा की खंड विकास अधिकारी स्मिता नागेशिया का कहना है कि बरामद चीजों को जांच के लिए राज्य की जियोलॉजिकल लेबोरेट्री, हजारीबाग भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed