{"_id":"5885facc4f1c1bc37ecf3eff","slug":"ec-made-me-your-brand-ambassador-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC पर केजरीवाल का तंज, मुझे अपना ब्रांड एंबेसडर बना ले चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
EC पर केजरीवाल का तंज, मुझे अपना ब्रांड एंबेसडर बना ले चुनाव आयोग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के 'रिश्वत' संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए तंज कसा है। केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव आयोग को लिखित जबाव दिया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग के आरोप को निराधार करार दिया और कहा कि चुनाव आयोग मुझे अपना ब्रैंड ऐंबैसडर बना ले। केजरीवाल ने चुनाव आयोग की टिप्पणी का जबाव अपने ट्वीटर अकांउट पर ट्वीट के जरिए दिया है।
विज्ञापन
My letter to Chief Election Commissioner. There ought to be a public debate on this issue pic.twitter.com/bpBA4iwGPw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 23, 2017विज्ञापन
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के आरोप को खारिज करते हुए तंज कसा कि चुनाव आयोग पिछले सात दशकों से चुनावों में पैसे के इस्तेमाल को रोकने की नाकाम कोशिश करता रहा है। उन्होंने दिल्ली चुनाव का हवाला देकर लिखा कि मेरे पैसे देने वाले बयान का असर वहां हुआ था। जनता ने कांग्रेस और बीजेपी से पैसा ले लिया और वोट आप को दिया। जब पैसा बांटने का कोई फायदा नहीं मिलेगा तो बीजेपी और कांग्रेस पैसा बांटना बिल्कुल बंद कर देगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि केजरीवाल ने गोवा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि "दूसरी पार्टी वाले पैसा देने आयें तो ले लेना लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को ही देना।" केजरीवाल के इस बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा था और चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में इस तरह की बयानबाजी की गई तो आप पार्टी पर कार्रवाई हो सकती है।