{"_id":"60c4b8f8604dc056ed5a9777","slug":"delhiites-will-get-relief-from-scorching-temperatures-soon-monsoon-could-come-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से दिल्ली वासियों को जल्द मिलेगी राहत, अगले हफ्ते मानसून देगा दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से दिल्ली वासियों को जल्द मिलेगी राहत, अगले हफ्ते मानसून देगा दस्तक
Sat, 12 Jun 2021 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:09 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार मॉनसून 15 या 16 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है...
विज्ञापन
बारिश का इंतजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन जल्द दिल्लीवासियों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में इस बार समय से पहले मानसून आ सकता है। अगले हफ्ते से दिल्ली बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 24 जून तक आता है। हालांकि एक से दो दिन में शहर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार मॉनसून 15 या 16 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश, तेलगांना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 से 15 जून तक राजधानी में आंधी और बारिश रहेगी, जिसकी वजह से तापमान में बड़ी गिरावट होने के आसार हैं। 12 जून को हल्की बारिश रहेगी। लेकिन इसके बाद 13 जून को बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
14 जून को सबसे अधिक बारिश की गतिविधियां होंगी। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री तक सिमट जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 से 27 डिग्री रह सकता है।