{"_id":"606313da8ebc3ee65332a3d0","slug":"delhi-transport-minister-kailash-gahlot-said-first-time-youth-buyers-should-to-take-pledge-to-buy-first-electric-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: परिवहन मंत्री की युवाओं से अपील, पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक खरीदने के लिए लें प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: परिवहन मंत्री की युवाओं से अपील, पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक खरीदने के लिए लें प्रण
Tue, 30 Mar 2021 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:10 PM IST
सार
दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने लागू की है ई-वाहन नीति, नए ई-वाहन खरीदने पर मिलती है भारी छूट...
विज्ञापन
कैलाश गहलोत
- फोटो : Amar Ujala (File)
विस्तार
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजधानी के युवाओं से अपील की है कि वे अपनी पहली गाड़ी इलेक्ट्रिक ही खरीदने के लिए प्रण लें। इससे वे न सिर्फ धन की बचत कर सकेंगे, बल्कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त रखने में अपनी सहभागिता भी निभा सकेंगे।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में हर वर्ष ऐसे युवा गाड़ी खरीदते हैं, जो उनके जीवन की पहली गाड़ी होती है। राजधानी में कुल वाहनों की खरीद में इन वाहनों की संख्या भारी मात्रा में होती है। ऐसे युवा जो अपनी पहली गाड़ी खरीद रहे हैं, अगर वे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं, तो इससे वे प्रदूषण जैसे जानलेवा कारकों को कम करने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा पाएंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि एक सामान्य पेट्रोल चलित स्कूटर के मुकाबले एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने पर प्रति वर्ष 22 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। पेट्रोल बाइक की तुलना में यह 20 हजार रुपये सस्ती पड़ती है। इस प्रकार आर्थिक दृष्टि से भी यह फैसला उनके परिवार के हक में साबित होता है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने नई ई-वाहन नीति घोषित कर रखी हैस जिसके अंतर्गत उसका लक्ष्य है कि 2024 तक निकलने वाली सभी नई गाड़ियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या न्यूनतम 25 फीसदी तक हो जाए। सरकार इसके लिए नया ई-वाहन खरीदने पर भारी छूट भी दे रही है।