फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia said committee formed by the Delhi LG made it clear that no irregularities were committed in the purchase of DTC buses

बस खरीद घोटाला: एलजी की बनाई समिति ने पलटा पासा, सिसोदिया ने कहा- फर्जी निकला भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 10 Jul 2021 07:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 10 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा गठित कमेटी ने ही यह साफ कर दिया है कि बसों की खरीद में कोई अनियमितता नहीं बरती गई। इसी से साफ हो जाता है कि भाजपा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है...

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia said committee formed  by the Delhi LG made it clear that no irregularities were committed in the purchase of DTC buses
डीटीसी बसें - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल सरकार डीटीसी बसों की खरीद और उसके रखरखाव के नाम पर 5000 करोड़ रुपये का भारी घोटाला कर रही है। लेकिन इसी मुददे पर उपराज्यपाल द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जांच कमेटी ने मान लिया है कि बसों की खरीद में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। भाजपा को आम आदमी पार्टी की तरह स्वच्छ राजनीति करनी चाहिए। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि जांच कमेटी ने बसों के रखरखाव को लेकर दोबारा टेंडर जारी करने का आदेश देकर यह साबित कर दिया है कि दिल्ली सरकार बसों की खरीद-रखरखाव में भारी घोटाला कर रही थी।

विज्ञापन

क्या हुआ था

दरअसल, दिल्ली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कुछ दस्तावेजों के आधार पर यह दावा किया था कि दिल्ली सरकार बसों की खरीद में भारी अनियमितता बरत रही है। वह जिन कंपनियों से बसें खरीद रही है, उन्हीं कंपनियों को इन्हीं बसों के रखरखाव का ठेका भी दे रही है, जबकि डीटीसी के पास खुद अपना सेंटर है जिसमें बसों के रखरखाव का पूरा सिस्टम मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस प्रकार दिल्ली सरकार पर बसों की खरीद और रखरखाव में 5000 करोड़ रुपये का आरोप लगाया था।

जांच रिपोर्ट ने क्या पाया

विजेंद्र गुप्ता के इन आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक कमेटी का गठन कर आरोपों की जांच कराई। कमेटी ने दिल्ली सरकार से बसों की खरीद से जुड़ी 400 फाइलें मंगवाकर खरीद प्रक्रिया की पूरी जांच प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन किया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बसों की खरीद में टेंडर जारी करने से लेकर खरीद प्रक्रिया के अब तक के चरण में कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी ने इसे अपनी जीत बताया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा गठित कमेटी ने ही यह साफ कर दिया है कि बसों की खरीद में कोई अनियमितता नहीं बरती गई। इसी से साफ हो जाता है कि भाजपा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है। उसे भी आम आदमी पार्टी की तरह स्वच्छ राजनीति करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यहां है पेंच

दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में बसों के रखरखाव अनुबंध में सामान्य वित्तीय नियम 2017 का गंभीर उल्लंघन पाया है। सरकार ने सुनिश्चित किया कि एएमसी अनुबंध की निविदा प्रक्रिया में केवल दो कंपनियां ही भाग ले सकें। ‘रेफरेंस फॉर प्रपोजल’ में कोई बेंचमार्क मूल्य निर्धारित नहीं किया गया जिससे बोली में ज्यादा कंपनियों ने भाग नहीं लिया। इससे केवल दो कंपनियों को ही लाभ देने की साजिश रची गई।

गुप्ता ने कहा कि डीटीसी द्वारा बुनियादी सुविधाओं, बस चालक, कंडक्टर, ईंधन आदि की सभी आवश्यकताओं को पूरा किए जाने के बावजूद इन कंपनियों को हर महीने 30 करोड़ रुपये दिए जाने थे, जबकि अन्य आवश्यकताओं को वारंटी के तहत पूरा किया जाना था। यह सब कुछ उचित आकलन के बिना किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed