{"_id":"58909a2a4f1c1b7c3de81fdd","slug":"crpf-soldier-cut-his-throat-in-temple-people-says-it-immolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: फौजी ने मंदिर में काटा खुद का गला, लोगों ने कहा- बलि दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: फौजी ने मंदिर में काटा खुद का गला, लोगों ने कहा- बलि दी है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
बलि या खुदकुशी ?
झारखंड में माता छिन्नमस्तिका के शक्तिपीठ में मंगलवार को एक फौजी ने खुद का गला काट डाला। मृतक संजय नट सीआरपीएफ का जवान है। उसकी पोस्टिंग उड़ीसा में थी। हालांकि लोगों का कहना है कि उसने खुद की बलि दी है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मंदिर को सील कर दिया।
दरअसल, बक्सर जिले के बलिहार का रहने वाला संजय सोमवार को माता छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ पहुंचा था। उसके पास बिल्कुल नई कटार थी। लोगों के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि वह बलि देने का मन बनाकर ही आया था।
मंगलवार सुबह संजय स्नान के लिए सुबह भैरवी नदी गया और वापस आकर मंदिर में पूजा अर्चना शुरू कर दी। इसके बाद वो माता छिन्नमस्तिका के मंदिर की परिक्रमा करने लगा। परिक्रमा करते-करते संजय मंदिर के गेट पर पहुंचा और कटारी से अपना गला रेत डाला। इसके बाद संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि संजय घर से ठीक-ठाक गया था।