फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth shot dead, friend raped by roadside near Thane

घर जा रहे जोड़े को रास्ते में रोका, युवती का बलात्कार करके युवक को गोलियों से भूना

Wed, 07 Mar 2018 03:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead, friend raped by roadside near Thane
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई के ठाणे में कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक युवती का बलात्कार किया और उसके साथी युवक को गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना ठाणे से 45 किमी दूर तीतवाला की है। पीड़ित युवती का उल्लहासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के अनुसार दिनकर अपनी मित्र के साथ सोमवार रात मोटरसाइकिल से घर जा रहा था और अंबरनाथ-चिंचपाड़ा मार्ग पर रात नौ बजे दोनों के साथ यह घटना हुई।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उनको रोका था। वे सभी शराब के नशे में थे और उनके पास हथियार थे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक से हाथापाई की और उसे गोलियां मार दीं। एक गोली युवक की छाती पर और दूसरी नाक पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह आरोपी राह चलते लोगों को लूटने वाले गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed