फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youth man shot dead girl after denied to marriage in jhansi

लड़की ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने किया ये हाल

Sat, 04 Nov 2017 10:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
youth man shot dead girl after denied to marriage in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोतवाली इलाके के मेवातीपुरा में सुबह पांच बजे एक युवक ने एक युवती की उसके घर की चौखट पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऑटो मिस्त्री युवक काफी समय से युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने जान ले ली। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका के ससुराल जाने से नाराज था प्रेमी, कमरे पर बुलाया और किया ये हश्र
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी शहर के उन्नाव गेट क्षेत्र के मेवातीपुरा निवासी सुबोध वर्मा की पुत्री सुनंदा (21) शनिवार सुबह पांच बजे घर के बाहर लगे नल से पानी भरने के लिए मोटर की पाइप लगा रही थी। इसी दौरान पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद का पुत्र रोहित कुशवाहा (28) वहां पहुंचा और तमंचे से सुनंदा के सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए, तब तक रोहित ने पहले अपने पेट में फिर सिर में गोली मार ली। घटना को देख मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

Trending Videos

युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

youth man shot dead girl after denied to marriage in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर

​मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने देखा तो युवक की सांसे चल रही थीं। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सुनंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल व तमंचा बरामद किया है।

तमंचे से ही युवक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि घटना एक तरफा प्यार के कारण हुई या दोनों के बीच पहले से ही संबंध थे।

​ये भी पढ़ें- प्रेमिका को बोला साथ खुदकुशी करेंगे, मौके पर बदला लड़के का मन तो हुआ ये​

हर पहलू की जांच
मामले में एसएसपी जेके शुक्ल ने बताया कि, विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हत्या का सही कारण अभी साफ नहीं हुआ है। शीघ्र ही सही बात सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed