फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   young man raped minor girl In Deoria of Uttar Pradesh

बारात में आए युवक ने बनाया हवस का शिकार, मासूम की हालत देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 09 Dec 2017 11:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 09 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
young man raped minor girl In Deoria of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
एक युवक बारात में आया था। आरोपी ने मासूम को बहला फुसाकर हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ घर पहुंची मासूम को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरी खबर। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। भटनी के एक गांव में आई बारात में शामिल युवक ने गांव की सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ घर पहुंची बालिका ने परिजनों को सारी घटना बयां की। 
विज्ञापन


पढ़ें:- छात्रा का अपहरण कर जंगल में एक सूने मकान में किया गैंगरेप, वारदात के बाद दिखाई और दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान मां ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके सभी बारातियों से पूछताछ की। वहीं घरवाले बालिका को लेकर भटनी सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

young man raped minor girl In Deoria of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
वहीं पीलीभीत में सरकारी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से कॉलोनी के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति के अचानक घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। 

पढ़ें:- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल

शहर की सरकारी कॉलोनी की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह पति काम पर गए हुए थे। वह अकेली थी और घरेलू कामकाज में लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे कॉलोनी का विक्की उसके घर में घुस आया। 

आरोप है कि वह महिला को पकड़कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। अचानक पति के घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed