फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four people Kidnapped a schoolgirl And then gangraped in bulandshahr of Uttar Pradesh

छात्रा का अपहरण कर जंगल में एक सूने मकान में किया गैंगरेप, वारदात के बाद दिखाई और दरिंदगी

Sun, 03 Dec 2017 07:04 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 03 Dec 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
four people Kidnapped a schoolgirl And then gangraped in bulandshahr of Uttar Pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
चार युवकों ने एक छात्रा का कार में अपहरण किया और उसे जंगल में ले गए। यहां बने एक सूने मकान में उसके साथ सभी में हैवानियत की। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। सिकंदराबाद के ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर उससे गैंगरेप किया। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन सिकंदराबाद पुलिस ने घटनास्थल दादरी का बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

पढ़ें:- पहले नाबालिग लड़की का किया मर्डर, फिर उसकी दो छोटी बहनों को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन


हालांकि दादरी पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा घर से गांव में ही अपने परिचित के घर जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पास के ही गांव निवासी कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। कार सवार युवक छात्रा को सिकंदराबाद-दादरी थाना क्षेत्र की सीमा से सटे एक गांव के जंगल में बने मकान पर ले गए। जहां चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 
Trending Videos

four people Kidnapped a schoolgirl And then gangraped in bulandshahr of Uttar Pradesh
फाइल
किसी तरह छात्रा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर शुक्रवार शाम पास के गांव में पहुंची और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्रा को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

पढ़ें:- जंगल में ले जाकर बीमार महिला के साथ गैंगरेप, बेहोश होने पर की और हैवानियत

सिकंदराबाद के कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना स्थल दादरी थाना क्षेत्र में आता है। संबंधित थाना पुलिस के स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed