फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Women roped in juveniles to commit the crime and marry off her daughters

दिल्ली: बेटियों से शादी करवाने का लालच देकर नाबालिगों से करवाती थी अपराध

Tue, 14 Aug 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Women roped in juveniles to commit the crime and marry off her daughters

दिल्ली पुलिस ने चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है और इसे चलाने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दक्षिणी दिल्ली के एक संपन्न क्षेत्र में रहती थी और अपराध को अंजाम देने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करती थी। जिसमें से दो को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चुराए गए बहुत से सामान को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार की गई 35 साल की महिला मोतिया ने पुलिस को बताया कि वह इस अपराध को अपने परिवार का गुजारा करने और बेटियों की शादी करने के लिए अंजाम देती थी। आरोपी राजस्थान के अजमेर से ताल्लुक रखती है। वह दो साल पहले ही नौकरी की तलाश में दिल्ली बसी थी। पुलिस का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों में हुई चोरी और डकैती के आधा दर्जन मामलों में शामिल है। 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को आनंद निकेतन के एक घर से फोन मिला था। जिसमें पीड़ित ने शिकायत की थी कि उसके 50,000 रुपयों सहित दूसरा सामान गायब है। यह घटना तब हुई जब वह और उसकी पत्नी सो रहे थे। उसने बताया कि घर की एक खिड़की टूटी हुई है और सामान गायब है। इसके बाद तुरंत मामला दर्ज करके एक टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया। जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो चोरी के पीछे महिला का हाथ निकला। इसके बाद कई जगहों पर छापेमारी करके मोतिया को गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed