फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women gangraped for the complaining of tampering in police

पुलिस से की छेड़छाड़ की शिकायत, आरोपियों ने खुन्नस में कर दिया गैंगरेप

Sat, 19 Aug 2017 05:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
women gangraped for the complaining of tampering in police
फाइल
यूपी में एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को करना एक महिला को भारी पड़ गया। जिन लोगों की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी, उन लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप कर दिया। मामला शाहजहांपुर का है। 
विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 दिन पहले नगर के ही दो लोगों ने उससे छेड़छाड़ की थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और जांच की बात कहकर उसे थाने से टरका दिया। आरोपियों को जब छेड़छाड़ की तहरीर देने की जानकारी हुई तो वे महिला से खुन्नस मान गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि 12 अगस्त की रात 10 बजे दोनों आरोपी अपने कुछ साथियों को लेकर महिला के घर में घुस आए। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

women gangraped for the complaining of tampering in police
फाइल
इसके बाद आरोपी भूरा और अजूबा ने महिला के साथ रेप किया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने रात में ही यूपी-100 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाशा लेकिन वे हाथ नहीं आए। 

पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता शुक्रवार को सीओ एमएस रावत से मिली। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। उधर, थाना इंचार्ज हरीश राजपूत ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही चार्ज लिया है। उनके सामने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं आई। 

दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed