फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women and her Three daughters murdered, bodies found in a locked room.

तीन बेटियों समेत महिला की हत्या, अंदर से बंद था घर

Thu, 05 May 2016 04:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौरावां (उन्नाव)
ब्यूरो/अमर उजाला, मौरावां (उन्नाव) Updated Thu, 05 May 2016 04:27 AM IST
विज्ञापन
women and her Three daughters murdered, bodies found in a locked room.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मौरावां (उन्नाव)
उन्नाव के मोहल्ला चौधराना में अनिवासी भारतीय की पत्नी और उनकी तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त इन चारों के अलावा घर में कोई नहीं था। घर के दरवाजे भी अंदर से बंद थे।
विज्ञापन


अनुमान है कि हत्यारे बगल के मकान से छत के रास्ते आए थे। बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला की सास के आने पर हत्याकांड का पता चला। छत के रास्ते घर में पहुंची पुलिस ने शव बरामद किए। शव खून से सने थे। उन पर चोटों के निशान भी थे। उनसे बदबू उठ रही थी। इससे अनुमान है कि इन्हें सोमवार रात को मारा गया।
विज्ञापन


हत्या क्यों और किसने की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका पर भी जांच कर रही है। आई, डीआईजी, एसपी आदि ने भी मौका मुआयना किया। पति को सूचना भेज दी गई है। उसके विदेश से आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के वक्त अकेली थीं चारों, अंदर से बंद था घर

women and her Three daughters murdered, bodies found in a locked room.
मौरावां कस्बे के चौधराना मोहल्ले के मनोज कुमार अपने बेटे आनंद (24) के साथ विदेश में नौकरी करते हैं। पत्नी सरिता देवी (40) अपनी बेटी मोनिका (20), महिमा उर्फ मोनू (15) व आस्था (10) के साथ घर पर रहती थीं। मनोज की मां चंद्रावती घर के बगल में दूसरे मकान में अन्य बेटों के साथ रहती हैं।

चंद्रावती बुधवार सुबह बहू सरिता से सतुआ पीसने की चकिया मांगने पहुंची। देर तक मेन गेट खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने और घर से अंदर से बदबू उठती देख छत पर गईं। आंगन में झांका तो सरिता व उनकी दो बेटियों के शव देख चीख पड़ीं।

एक चारपाई पर सरिता सबसे छोटी बेटी आस्था के साथ मृत पड़ी थीं। पास में दूसरी चारपाई पर महिमा का शव था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बगल के मकान से छत के रास्ते भीतर पहुंची पुलिस को बड़ी बेटी मोनिका का शव कमरे में तख्त पर पड़ा मिला।

विदेश में नौकरी करता है महिला का पति, दी गई सूचना

women and her Three daughters murdered, bodies found in a locked room.
तीनों के शव खून से सने थे। चेहरों पर वजनी चीज से प्रहार के निशान थे। सभी के शरीर पर बड़े़ फफोले भी थे। चंद्रावती के मुताबिक सोमवार शाम तक सभी को जीवित देखा गया था।

घटना की जानकारी पाते ही डीआईजी आर के एस राठौर, एसपी नेहा पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लखनऊ से आई फारेंसिक टीम ने नमूने लिए। दोपहर बाद तक विषाक्त भोजन से मौत की बात कह रहीं एसपी ने फारेंसिक टीम की जांच के बाद घटना को हत्या करार दिया।

दोपहर तक परिजनों को शव नहीं देखने दिए गए। भड़के परिवारीनजों ने हंगामा कर पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। घंटों हंगामा चला। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और भीड़ को भगाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। देर शाम आईजी ए सतीश गणेश भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed