{"_id":"5b03d5d34f1c1be8408b6e5d","slug":"woman-trying-to-commit-suicide-because-her-husband-installed-call-recording-app-in-her-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने फोन में डाउनलोड किया ऐसा ऐप, पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने फोन में डाउनलोड किया ऐसा ऐप, पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु में एक 38 वर्षीय महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसका कारण था उसके पति का उसकी जासूसी करना। पीड़ित महिला को जब पता चला कि उसके पति ने उससे बिना पूछे उसके फोन में ऐप डाउनलोड किया है। जिसकी सहायता से वह उसकी और उसके माता पिता के बीच हुई सारी बातचीत सुनता है। उसके बाद उसने अपना जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का नाम सुगुना है और वह बंगलूरु के जेपी नगर इलाके के जम्बूसवारी डिन्ने की रहने वाली है। उसका पति के. शेखर रोजाना उसके साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। सुगुना तीन बच्चों की मां है, अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
शेखर शराब का आदी है और वह सुगुना पर शक करता था। उसे लगता था कि उसके काम पर जाने के बाद सुगुना अन्य पुरुषों से फोन पर बात करती है। इसके लिए उसने सुगुना के फोन में ऐप भी डाउनलोड किया जिससे वह उसके फोन की सारी रिकॉर्डिंग सुनता था।
विज्ञापन
इसी बीच एक दिन शेखर ने सुगुना और उसके पिता के बीच हुई बतचीत सुन ली। फोन पर वह शेखर के अत्याचारों के बारे में अपने पिता को बता रही थी। जिसके बाद उन्होंने फोन पर ही अपने दामाद के बारे में उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। जब यह रिकॉर्डिंग शेखर ने सुनी तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने एक धारदार हथियार से सुगुना पर हमला किया जिससे उसके शरीर से खून बहने लगा।
हमले से घायल होने के बाद सुगुना अपने कमरे में चले गई और फांसी के फंदे पर झूलने की कोशिश की। यह सब देख वहां मौजूद उसके तीनों बच्चे डर गए और मदद के लिए शोर मचाने लगे। जिसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। फिल्हाल पुलिस ने अस्पताल में डॉक्टरों की मौजूदगी में पीड़िता का बयान रिकॉर्ड कर लिया है। उसके पति के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।