फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman thrashed by molesters in Gorakhpur of Uttar Pradesh case registered

मनचलों ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Thu, 16 Nov 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Thu, 16 Nov 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Woman thrashed by molesters in Gorakhpur of Uttar Pradesh case registered
महिला की पिटाई करते मनचले - फोटो : ani
यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। तिवारीपुर थाना के भरपुरवा इलाके में अंसार स्कूल के पास यह पूरी घटना हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक मनचला एक घर के बाहर खड़ा होकर पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- दरोगा ने मारा थप्पड़, बुजुर्ग ने उठाया खतरनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


जब एक महिला घर से बाहर आती है और पत्थर फेंकना का विरोध करती है। तो आरोपी युवक उससे बहस करने लगता है। इसके बाद अचानक युवक अपने के साथी के साथ मिलकर उस महिला की पिटाई करने लगता है। विवाद बढ़ता देख एक अन्य महिला घर के अंदर से आई और बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया।  बताया जा रहा है कि घटना 12 नवंबर की है। पूरी घटना पर डीआईजी ने संज्ञान लिया है। डीआईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

पढ़ें:- ग्रामीणों से 6 चोरों को जमकर पीटा, एक चोर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर लोग रह गए दंग

डीआईजी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed