फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman raped by doctor for two years in madhya pradesh bhopal

दो साल से हो रहा था दुष्कर्म, युवती नींद की गोलियां खाकर थाने पहुंची

Wed, 07 Feb 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
woman raped by doctor for two years in madhya pradesh bhopal

भोपाल में एक युवती के साथ दो साल तक डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। डॉक्टर इलाज के बहाने युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता था। दुष्कर्म का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवती ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की और थाने पहुंच गई। 

विज्ञापन


28 साल की युवती रजनी (बदला हुआ नाम) की ओर से टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई। रजनी ने बताया कि जनवरी 2015 में वह प्रेग्नेंट थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। आरोपी डॉक्टर ने रजनी की डिलीवरी करवाई और वहीं उसका चार दिन उसका इलाज करता रहा। 
विज्ञापन


इस बीच दोनों के बीच पहचान बढ़ गई और डॉक्टर ने किसी बहाने से रजनी का नंबर ले लिया। डॉक्टर ने दो बच्चों की मां रजनी के घर आना जाना शुरू कर दिया और एक दिन मौका पाकर उसके साथ संबंध बना लिए। साथ ही युवती को बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंध बनाने के बाद आरोपी ने रजनी को धमकी दी कि अगर वह किसी को इसकी जानकारी देगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद मौका पाकर वह अक्सर रजनी से संबंध बनाया करता था। रजनी ने ऐसे हालातों से निकलने के लिए खुद को खत्म करना बेहतर समझा। इस बीच उसे हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया और होश आने पर उसके बयान दर्ज किए गए। युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में डॉ.नागर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed