फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman fed narcotic chocolate and raped by grocer's son

नशीली चॉकलेट खिलाकर किया महिला से बलात्कार

Fri, 11 Mar 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 06:41 PM IST
सार

  • व्यापारी के बेटे ने पड़ोस में रहने वाली महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
  • वीडियो दिखाकर दुबारा रेप किया, तीन लाख रुपए मांगे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
woman fed narcotic chocolate and raped by grocer's son
महिला से रेप और ब्लैकमेलिंग - फोटो : demo

विस्तार

इलाहाबाद के अतरसुइया इलाके में एक व्यापारी के 23 वर्षीय लड़के ने पड़ोस में रहने वाली महिला को नशीली चाकलेट खिलाकर रेप किया। उसने वीडियो क्लिपिंग बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर दुबारा बलात्कार किया और पैसे भी ऐंठ लिए। आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लिपिंग बांटने की धमकी देकर महिला से तीन लाख रुपए की डिमांड की तो उसने सारी बात अपने पति से बताई। 

विज्ञापन


पीड़िता का पति पेशे से वकील है। पुलिस अफसरों से लिखित शिकायत की गई तो दोपहर में अतरसुइया थाने की पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतरसुइया में रहने वाले उमेश साहू उर्फ पप्पू ने जनरल स्टोर खोल रखा है। पुत्र ऋषि साहू भी दुकान में बैठता है। पड़ोस में रहने वाला एक परिवार भी इसी दुकान से सारा सामान लेता है। उस परिवार की 40 वर्षीय महिला के मुताबिक, ऋषि लिस्ट लेकर सारा सामान घर में पहुंचा देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पिछले महीने सामान पहुंचाते वक्त ऋषि ने महिला को एक चाकलेट दी थी। उसे खाते ही महिला को तेज नशा हो गया। नशे की हालत में ऋषि ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल से वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली। तब महिला को इस बारे में पता नहीं चल सका।

रेप का वीडियो बनाकर पीड़िता से मांगे 3 लाख

woman fed narcotic chocolate and raped by grocer's son
पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी - फोटो : Demo

पीड़िता के मुताबिक करीब दस दिन पहले ऋषि ने उसे मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप और तस्वीर दिखाकर धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानी तो वह क्लिप बांट देगा। उसने धमकाकर महिला के साथ फिर रेप किया। साथ ही दस हजार रुपये भी जबरन ऐंठ लिए। तब भी महिला ने चुप्पी बनाए रखी। 

गुरुवार को ऋषि ने उससे तीन लाख रुपए की डिमांड की तो पीड़िता ने इनकार कर दिया और कहा कि थाने जाकर पुलिस से शिकायत करेगी। इस पर ऋषि ने धमकी दी कि वह उसकी चार साल की बेटी का अपहरण कर लेगा साथ ही परिवार को भी मुसीबत में डाल देगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। 

अब तक लोकलाज की वजह से चुप रही महिला ने पति को सारी बात बताई। घरवालों ने सीओ बैरहना कृष्ण गोपाल से शिकायत की। सीओ के आदेश पर अतरसुइया थाने की पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed