फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman conspiracy fake Acid Attack to take revenge her husband

पहले पति से बदला लेने की खातिर महिला ने रची झूठे एसिड हमले की साजिश, वकील ने दी थी राय

Wed, 26 Sep 2018 06:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 26 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
woman conspiracy fake Acid Attack to take revenge her husband

एसिड अटैक के एक झूठे मामले में महिला समेत कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामला बुलंदशहर का है जहां एक महिला ने अपने पहले पति से बदला लेने के लिए झूठे एसिड अटैक का षड़यंत्र रचा। बता दें कि महिला ने ये षड़यंत्र एक वकील की मदद से रचा। लेकिन पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया है। इस षड़यंत्र में आरोपी महिला, उसके दूसरे पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के साथ षड़यंत्र में शामिल उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस पूरे षड़यंत्र का मास्टरमाइंड आरोपी महिला का वकील था। उसने महिला को उसके पहले पति से बदला लेने में मदद करते हुए पूरा प्लान बताया। उसने झूठे एसिड अटैक की पूरी कहानी रची। इसके लिए तेजाब और कोल्ड क्रीम भी खरीदी गई। लेकिन घटना को बारीकी से देखने के बाद पुलिस समझ गई और सख्ती से पूछताछ करने पर उसे असलियत का पता चल गया।
विज्ञापन


बता दें कि महिला का अपने पहले पति से ठीक तरह से समझौता नहीं हो सका था। जिसके बाद वो अपने दूसरे पति के साथ बार-बार उससे बदला लेने की बात करती थी। इसी क्रम में एक दिन उसकी मुलाकात एक वकील से हुई। जिससे मिलने के बाद उसे लगा कि वो अपने पहले पति से बदला ले सकती है। जब वकील ने पूरे षड़यंत्र की जानकारी दी तो महिला समेत उसके दूसरे पति ने ऐसा करने की ठान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed