फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman attacked by waiter after asks for knife to cut the cake in Mumbai hotel

महिला ने केक काटने के लिए मांगा चाकू, गुस्साए वेटर ने कर दिया हमला

Mon, 07 Jan 2019 01:36 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 07 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked by waiter after asks for knife to cut the cake in Mumbai hotel
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई में अंधेरी पुलिस ने रविवार को 23 वर्षीय वेटर निशांत गोवडे को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर एक महिला पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने मुंबई के होटल में वेटर से केक काटने के लिए चाकू मांगा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय घायल महिला का नाम फर्जना मिरात है। वह एनआरआई है। मिरात होटल में अपनी सालगिराह मनाने आई थी। वेटर ने मिरात की गर्दन पर हमला किया था, जिससे उनकी गर्दन पर चोट आ गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मिरात रविवार की सुबह दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थीं। वह पोरबंदर में होने वाले शादी समारोह में भी शामिल होने वाली थीं। जिस वक्त उनपर हमला हुआ तब उनकी मां उनके साथ थीं। अधिकारी ने बताया, "मिरात की शादी की सालगिराह थी। उन्होंने कई चीजें ऑर्डर की और वेटर को 6-7 बार बुलाया। इसके बाद उन्होंने केक भी ऑर्डर किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में आरोपी वेटर केक लेकर आया। लेकिन वह केक के साथ चाकू नहीं लाया था। तो उन्होंने वेटर को जल्दी से चाकू लाने को कहा। पुलिस ने बताया कि मिरात ने जिस तरह से वेटर को ऑर्डर दिया, वह तरीका उसे पसंद नहीं आया। लेकिन बदले में वेटर ने कुछ भी नहीं कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "वेटर चाकू लेकर वापस लौटा लेकिन उसे मिरात को देने के बजाय उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। मिरात आश्चर्य में रह गईं। इसकी जानकारी उन्होंने फिर पुलिस को दी।"


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मिरात और उनकी मां के बयान ले लिया हैं। और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed