{"_id":"5b08c8914f1c1bf56e8b4b14","slug":"woman-allegedly-raped-by-three-men-in-front-of-her-boyfriend-on-goa-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप, तस्वीरें खीचकर मांगे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप, तस्वीरें खीचकर मांगे पैसे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी गोवा में एक युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही तीन लोगों ने गैंगरेप किया। दक्षिणी गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गावास ने बताया कि वारदात बृहस्पतिवार रात पणजी से करीब 50 किलोमीटर दूर सेरनाबहातिम बीच पर हुई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड के कपड़े उतरवाए और फिर उनकी तस्वीरें मोबाइल कैमरे से खींचने के बाद रुपयों की मांग की। बाद में तीनों ने युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही गैंगरेप किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले इसी साल मार्च में दक्षिण गोवा के पालोलम बीच पर ब्रिटिश महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जबकि 2008 में भी अंजुना बीच पर ब्रिटिश किशोरी से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।