{"_id":"581863aa4f1c1bad314361f4","slug":"woman-allegedly-gang-raped-in-mumbai-while-house-hunting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पति के साथ किराए का मकान तलाश रही महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: पति के साथ किराए का मकान तलाश रही महिला से गैंगरेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के अंबोली इलाके में किराये का मकान तलाश रही एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने आठ आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 28 साल की पीड़िता अपने पति के साथ इलाके में किराये का मकान देखने आई थी,रात में वह अंधेरी पश्चिम के शामनगर में ही एक महिला के घर रुक गई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में तीन लोग उसके पति को घर से बाहर ले गए, जबकि चार लोग वहीं रुक गए और उसके साथ गैंगरेप किया। महिला को मेडिकल जांच कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया जाता है।Mumbai: 7 people who were arrested for allegedly raping a woman in Shamnagar have been sent to police remand till November 4
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के पीआरओ डीसीपी अशोक दूधे ने बताया, ” घटना के बाद महिला और उसके पति ने अंबोली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी कुछ दिनों से उसका पीछा भी कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।