फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife poses as fake cop to impress husband

घर में दबदबा बनाने के लिए बीवी बन गई कड़क 'पुलिसवाली'

Fri, 15 Apr 2016 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 06:27 PM IST
विज्ञापन
Wife poses as fake cop to impress husband
प्रियंका पटेल, आरोपी - फोटो : TOI

बदन पर कड़क खाकी वर्दी, पॉकेट पर नाम का बिल्ला भी, कमर में पेटी और हाथ में डंडा। करीब 10 दिन पहले इस गेटअप के साथ जब ये महिला घर पहुंची तो घरवालों की हैरानी का ठिकाना न रहा। वर्दी पहने महिला पति से कड़क लहजे में बोली कि अब से वो घरेलू औरत नहीं, बल्कि रेलवे पुलिस फोर्स की सिपाही है, उसकी नौकरी लग गई है। 

विज्ञापन


घरवाले भी अचानक बहू की पुलिस में नौकरी लगने पर हैरान थे। महिला समय की पाबंद पुलिसकर्मी की तरह सुबह ही घर से ड्यूटी के लिए निकल जाती और सूरज ढलने के बाद घर वापस आती। लेकिन उस दिन वो घर नहीं आई, पुलिस उसे थाने पकड़ ले गई। 
विज्ञापन


सच सामने आया तो सब हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, खाकी वर्दी में खड़ी ये महिला कोई पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि नकली पुलिसवाली है। पुलिस की मानें तो घर में अपना दबदबा कायम करने और पति को इंप्रैस करने के लिए इसने ऐसी करतूत को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अहमदाबाद की प्रियंका पटेल की नकली पुलिसवाली बनने पर गिरफ्तारी हुई।

मायके से खरीद लाई नकली वर्दी और ससुराल वालों पर जमाया ठाठ

Wife poses as fake cop to impress husband
पुलिस हिरासत में कबूली सारी बात - फोटो : demo

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले प्रियंका जब मध्यप्रदेश स्थित अपने गृहनगर में गई तो उसने नकली वर्दी जुटाई। 10 दिन पहले प्रियंका ने अपने पति और ससुरालवालों को बताया कि अब वो घर का कामकाज नहीं करेगी बल्कि रोजाना ड्यूटी पर जाएगी। प्रियंका ने अपने पति से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर हर रोज सुबह कालूपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने को कहा। बीवी के इस आदेश का पति पालन करता रहा। वो रोज उसे स्टेशन छोड़ने जाता। प्रियंका शाम को थकीहारी घर आती तो भी घरवाले उससे कुछ नहीं कहते। 

घरवालों की नजरों में वो असली पुलिस वाली बनी रही। 10 दिनों तक खेल ऐसे ही चलता रहा। इन दिनों वो ट्रेन से मनीनगर जाती रही और वहां महिला पुलिसकर्मियों के बीच दिन गुजारती रही।

लेकिन बीते बुधवार को प्रिंयका के हाथ-पांव तब फूल गए जब दो महिला पुलिसकर्मी शिवकुमारी और उर्मिला ने उससे उसकी तैनाती को लेकर पूछा और उसकी ट्रेनिंग कहां हुई, इसके बारे में भी पूछा। दोनों के सवाल करने पर प्रियंका को कुछ नहीं सूझा। आखिरकार प्रियंका के झूठ से पर्दा उठ गया और उसने पुलिस के सामने बुना गया सारा तानाबाना खोल दिया।

पुलिस की मानें को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पता चला है कि प्रियंका ने इस दौरान किसी तरह दूसरी वारदात को अंजाम नहीं दिया है।

प्रियंका के घरवालों के मुताबिक ये उनका आपसी मामला था जो सुलझ गया है लेकिन पुलिस ने आईपीसी की धारा 170 और 171 के तहत प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल प्रियंका जमानत पर रिहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed