फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife eloped with lover, Husband killed elder son & committed suicide

आशिक के साथ भागी बीवी, पति ने बेटे को मारकर जान दी

Thu, 17 Mar 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 17 Mar 2016 02:21 PM IST
सार

  • गैरमर्द के साथ बीवी भागी तो पति ने बेटे को मारकर खुदकुशी कर ली
  • विवाहेत्तर संबंधों ने लूट ली परिवार की खुशियां, सदमे में पूरा गांव

विज्ञापन
Wife eloped with lover, Husband killed elder son & committed suicide
बीवी ने दिया धोखा, बेटे को मारकर पति फांसी पर झूला - फोटो : demo pic

विस्तार

बड़े बेटे के दिल का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। सालभर पहले ही ऑपरेशन हुआ था। लेकिन मां को जाने क्या सूझी की अपने पति और बच्चों को छोड़ गैरमर्द को दिल दे बैठी। 6 वर्षीय बेटे के दिल के इलाज के सिलसिले में पति दिल्ली आया तो बीवी अपने आशिक के साथ भाग गई। घर लौटने पर पति को पत्नि की करतूत पता चली तो आपा खो बैठा। बीवी की बेवफाई से खफा पति ने पहले बेटे को मारा फिर खुद जान दे दी।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के आगरा की है। बाह थाने के गांव तेजसिंह पुरा में उस वक्त मातम पसर गया जब बाप-बेटे की लाशे कमरे से मिली। 

आरोप है कि बीवी की बेवफाई से आजिज आकर पति ने अफसोसनाक कदम उठा लिया। 

पुलिस के मुताबिक पछाय गांव मनीनगर निवासी रामभरोसी की बेटी पिंकी की शादी लगभग आठ साल पहले तेजसिंह पुरा निवासी गौरीशंकर (29) पुत्र आशाराम के साथ हुई थी। पिंकी ने दो पुत्रों हिमांशु (6) और आदित्य (3) को जन्म दिया। हाल ही में हुए चुनाव में पिंकी बीडीसी सदस्य भी चुनी गई। 

विज्ञापन

बीवी गिरफ्तार, आशिक की तलाश जारी

Wife eloped with lover, Husband killed elder son & committed suicide
बीवी की बेवफाई से परिवार की खुशियां खाक - फोटो : demo

बड़े बेटे हिमांशु के दिल का ऑपरेशन पिछले साल दिल्ली के एम्स में हुआ था। 14 मार्च को गौरीशंकर हिमांशु को दिखाने के लिए दिल्ली गया था। 15 मार्च की सुबह पिंकी का प्रेमी उदयवीर (निवासी नरहौलीपुरा, बाह) आया और पिंकी को ले गया। 

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आशाराम ने कहा कि विरोध करने पर उदयवीर ने उसे और उसके बड़े बेटे कुंवर सिंह को जान से मारने की धमकी दी। 

मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे गौरीशंकर बच्चे को लेकर घर पर लौटा तो पिंकी नहीं मिली। आशाराम ने उसे घटनाक्रम की जानकारी दी। गुस्से में आकर गौरीशंकर ने घर का दरवाजा बंद कर पहले बसूले से प्रहार कर हिमांशु का कत्ल किया और फिर पंखे से लटक कर खुद जान दे दी। 

बुधवार सुबह दरवाजा न खुलने पर आशाराम ने कमरे में झांका तो गश खाकर वहीं गिर पड़े। कुछ ही देर में पूरा गांव इकट्ठा हो गया। 

पुलिस ने गौरीशंकर की पत्नी और उसके प्रेमी उदयवीर के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी पर माता-पिता और छोटे बेटे आदित्य के साथ आई पिंकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आदित्य फिलहाल अपनी परदादी के पास है। पिंकी के प्रेमी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed