फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife cheats husband in ahmedabad

तीन शादियों के बावजूद की चौथी शादी, पति को पता चला और फिर....

Wed, 08 Feb 2017 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
wife cheats husband in ahmedabad

मैट्रीमोनियल साइट के जरिए शादी करने वाली एक महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पहली ही तीन शादियां कर चुकी थी। इतना ही नहीं उसने उन तीनों से कानूनी रूप से नाता भी नहीं तोड़ा था। 

विज्ञापन


पति राजूभाई अहमदाबाद के चांदखेड़ा में एक कारोबारी है जिसे महिला मैट्रीमोनियल साइट पर मिली थी। दोनों में जान पहचान बढ़ गई और दोनों ने कुछ ही समय में शादी कर ली।
विज्ञापन


दोनों ने तीन साल पहले शादी की थी और दोनों को एक बेटा भी है।  हैरानी की बात है कि तीन शादियों के खुलासे के बाद आरोपी महिला मुंबई चली गई है। वो कथित तौर पर प्रोपर्टी और पैसे मांग रही है और धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो बेटे को मार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से कर रही थी पूर्व पतियों को लेकर बात

wife cheats husband in ahmedabad

महिला इतनी शातिर थी कि उसकी पहले हो चुकी तीन शादियों की जरा भी भनक राजूभाई को नहीं लग पाई। लेकिन एक दिन सच सामने आया जब राजूभाई ने पत्नी को मां से उसके तीनों पूर्व पतियों के बारे में बात करते सुना।  जब उसने सख्ती की तो पत्नी ने पूरा सच बताया।

दोनों में इस विवाद को लेकर रोज झगड़े होने लगे और एक दिन पत्नी, बेटे को लेकर मुंबई चली गई। बताया जा रहा है कि वो अब राजूभाई को प्रोपर्टी और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लग गई है। पुलिस ने राजूभाई की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed