फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   When a couple made absurd questions of police live on Facebook in kerala

जब पुलिस के तीखे सवालों को प्रेमी जोड़े ने किया फेसबुक पर लाइव

Wed, 22 Feb 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
When a couple made absurd questions of police live on Facebook in kerala

केरल के तिरुवनन्तपुरम में एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस के तीखे सवालों का जवाब कुछ ऐसे दिया कि उनका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मोरल पुलिसिंग कर रही महिला पुलिसकर्मी जब जोड़े से थाने चलने के लिए कहने लगे तो प्रेमी ने पूछताछ का विरोध करने के लिए उनकी बातचीत को फेसबुक पर लाइव कर दिया। 

विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब प्रेमी जोड़ों को इस तरह के अजीबो-गरीब हालातों से गुजरना पड़ा हो। पर किसी पुलिसकर्मी को प्रेमी जोड़ों के साथ ऐसे करते हुए फेसबुक पर लाइव पहली बार देखा गया है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर इस मामले के लाइव होते ही पुलिस के व्यवहार का जोरदार विरोध किया जा रहा है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक लाइव में देखा गया कि महिलाकर्मी, विष्णु और अर्राथी को थाने चलकर फाइन देने को कहने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विष्णु ने कहा कि हमारा अपराध क्या है, क्या हमने किस किया है या हमे आपने गले लगते हुए पकड़ा है। हमने पार्क में ऐसी कौन सी अश्लील हरकत की है, जिसके लिए हमे थाने चलने पर मजबूर किया जा रहा है।

दोनों से थाने ले जाकर लिया फाइन

When a couple made absurd questions of police live on Facebook in kerala

दोनों के विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी उन्हें कहने लगीं कि इसका जवाब थाने में चलकर देना। लेकिन जोड़े ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने साथ पुरुष पुलिसकर्मियों को वहां बुला लिया और दोनों को थाने ले गए। वहां दोनों से 200 रुपये फाइन लिया गया और छोड़ दिया गया। मामले पर सफाई देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रेमी जोड़े के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ही उन्हें थाने लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed