बिहार: बदमाशों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर किया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में अपराध की मार पूरे राज्य में अक्सर देखी जाती है, लेकिन इस बार मुज्जफरपुर के सेंट्रल स्कूल में छात्रों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल को दहला देने वाले वीडियो में छात्रों के एक ग्रुप ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की है।
वीडियो में साफ देखा गया है कि ये सभी स्कूली छात्र नाबालिग हैं। खबरों के अनुसार जिन दो छात्रों पर मारपीट का आरोप है वह उत्तरी बिहार में नामी गुंडे शशिभूषण उर्फ फौजी के बेटे हैं और उन्होंने अपनी दबंगई को बनाए रखने के लिए ऐसा किया है। दोनों बेटों ने अपने आतंक को बनाए रखने के लिए वीडियो वायरल किया है।
कानून की उड़ी धज्जियां
लचर कानून व्यवस्था और जंगलराज की मार झेल रहे बिहार में पुलिस ने वक्त रहते कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन, वीडियो में हुई बर्बरता से सवाल उठने लगे और जबरन उन्हें कदम उठाना पड़ा। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दोनों सगे भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जिस छात्र की पिटाई की गई है उसने दोनों के खिलाफ स्कूल प्रशासन को शिकायत की थी। इसी का बदला लेने के लिए दोनों भाईयों ने दोस्तों के साथ उसे घेरा और यह रवैया अपनाया।
देखें वीडियो-